शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
जौनपुर,संकल्प सवेरा। शंभूगंज क्षेत्र के मझौली स्थित सर्वोदय चिल्ड्रेन एकेडमी में बदलती हुई शिक्षा व्यवस्था पर शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया
जिसका मुख्य विषय बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि कैसे विकसित किया जाए तथा किताबी ज्ञान के साथ – साथ व्यावहारिक ज्ञान से कैसे जोड़ा जाय । इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका ने प्रोजेक्ट और मॉडल के माध्यम से अपने अनुभव को साझा किए।
आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को बताया गया कि आज के युग में किस प्रकार शिक्षा देनी है और पढ़ाने की नई तकनीक के बारे में जानकारी दिया गया कि शिक्षक एकाग्रचित होकर मनोभाव से विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनना सिखाएं । कक्षा प्रबंधन के टिप्स भी शिक्षकों को बताया गया। इसके अलावा आधुनिक शिक्षा प्रणाली के प्रति भी शिक्षकों को जागरूक किया गया ।
संचालन अक्षिता सिंह ने किया मुख्य वक्तव्य विशाल शर्मा, आशुतोष मिश्र, कंचन सिंह का रहा। इस अवसर पर आनंद प्रकाश, राहुल कुमार, स्मृति सिंह, सीमा मौर्य, सुशीला प्रजापति, अरुणा सिंह, मधु त्रिपाठी, रीना मिश्रा आदि ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया । अंत में प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों के लिए बहुत ही उपोगी होगी इस बदलते परिवेश में सभी शिक्षक समय के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए शिक्षण की नई तकनीक को अपनाकर शिक्षण कार्य को संपादित करें और घोषणा किया कि इस विद्यालय में निरंतर शिक्षकों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा जिससे शिक्षण को और रुचिकर एवं सुगम बनाया जा सके।












