महराजगंज,संकल्प सवेरा (जौनपुर)महराजगंज विकास खंड कार्यालय पर अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली करने पर उम्मीदवारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया।ऐसे में अवैध वसूली करने वाला व्यक्ति काउंटर छोड़कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत,जिला पंचायत,क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को नामांकन के लिए अदेय प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।ऐसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार जब विकास खंड कार्यालय पर मौजूद जिला पंचायत कर्मचारी से अदेय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे तो काउंटर पर लंबी लाइन लगी हुई थी।काउंटर पर अदेय प्रमाण पत्रों के लिए 500 से ₹1000 की मांग की जा रही थी।ऐसे में उम्मीदवारों ने विरोध करना शुरू किया तो फिर अदेय प्रमाण पत्र बना रहा व्यक्ति काउंटर छोड़कर फरार हो गया।इस संबंध में उम्मीदवारों ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत किया है।बहोरिकपुर निवासी सौरभ द्विवेदी ने बताया मैंने अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹1000 काउंटर पर दिए थे। लेकिन वह व्यक्ति पैसा लेकर फरार हो गया और मुझे अदेय प्रमाण पत्र भी नहीं मिला है।इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवनंदन तिवारी का कहना है इस मामले में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा।उसके विरुद्ध कार्यवाही होगी।












