राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होलिकोत्सव आयोजन सम्पन्न
कुटुम्ब प्रबोधन विभाग द्वारा आयोजित हुआ आयोजन
नगर के बंधुओं की परिवार सह रही सहभागिता
शाहगंज /जौनपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुम्ब प्रबोधन विभाग शाहगंज के तत्वाधान में होलिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केशव नगर स्थित प्रिंस पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के संध से जुड़े परिवारों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता किया। कार्यक्रम में कथा व भजन सम्राट दुर्गविजय मिश्रा “मुन्ना” भैया और उनकी टीम के भजनों और फगुआ गीतों द्वारा मंत्रमुग्ध कर दिया। वही नगर के मेधावी बच्चों और बच्चियों ने अपनी नृत्य व गायन प्रतिभा का सुन्दर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता आरएसएस पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख अशोक जी रहे। उद्बोधन के दौरान कहा कि अपनी परम्पराओं को सदैव ध्यान में रखकर अपने त्योहारों को मनाना चाहिये। अपनी संस्कृति का ध्यान रखते हुए होली व मिलन का कार्यक्रम करें अपने और अपने परिवार पर पश्चिमी सभ्यता को कदापि हावी न होने दें। विशिष्ठ अतिथि विभाग प्रचारक जौनपुर जगदीश जी, विभाग कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख जौनपुर विभाग अनिल सिंह कप्तान जी, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सर्वेश चंद्र शास्त्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व प्राध्यापिका, बालिका इ कालेज श्रीमती पार्वती देवी ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन ईशान”राम” जी ने कर पधारें अतिथियों, सम्मानित जनता तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी बंधुओं का आभार ज्ञापन किया ।
इस दौरान प्रमुख रुप से प्रचारक पवन जी, संघचालक द्वय श्रवण जी, दिलीप जी, संयोजक रतन जी, कार्यवाह हनुमान जी, सह कार्यवाह अखिलेश जी विद्यार्थी, कार्यवाह पवन जी, नपा अध्यक्ष गीता जायसवाल जी, अनिल जी, युवा नेता दिनेशकान्त यादव जी, रीता जी, खुशबू जी, सीमा जी, संगीता जी, उदयन एकेडमी की संगीता जी, संस्कार भारती अजेंद्र जी, भुवनेश्वर मोदनवाल जी आदि सैकड़ों की संख्या में सम्मानित बन्धुजन उपस्थित रहे। वन्देमातरम तथा सहभोज के पश्चात सभी अपने गन्तव्यों को गए। पुरा परिसर भारत माता की जय से गुन्जायमान रहा ।












