जौनपुर,संकल्प सवेरा। उमनाथ सिंह राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह व राजबहादुर सिंह ने निरीक्षण किया. निर्माण मे लगी एजेंसियों के अधिकारीयों से कार्य मे प्रगति की जानकारी ली.
निर्माण कार्य के गति पकड़ने पर संतोष जताते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा की कार्य को और अधिक गति देने की आवश्यकता है. अन्यथा निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो पायेगा.












