जौनपुर संकल्प सवेरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह , कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी, संगठन मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश मौर्य ,महर्षि सेठ ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों ने वहां के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिव मंदिर प्राचीन काल से ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है जहां पर प्रत्येक महाशिवरात्रि पर लाखों भक्त दर्शन करते हैं












