अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
संकल्प सवेरा आज पूरी दुनिया महिला दिवस मना रही है लेकिन ये सेलिब्रेशन कुछ फीका है क्योंकि आज भी महिलाएं असुरक्षित हैं उनका शोषण किया जा रहा है उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आई है यहां तक की अनेक अपराध दर्ज भी नहीं हो पाते ज्यादातर महिलाओं को अपने अधिकार का भी के बारे भी नहीं पता ऐसे में अब महिलाओं के प्रति समाज को अपना नजरिया बदलना होगा लैंगिक भेदभाव को छोड़कर आधी आबादी को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करना होगा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जा रहा है हम और आप भी इस महिला दिवस में उन महिलाओं को याद कर रहे जो इस पुरूष प्रधान समाज में भी अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रही है यूं तो महिलाओं में सहनशीलता सबसे अधिक होती है लेकिन महिलाएं केवल सहन ही नहीं करती बल्कि उस परिस्थिति को सोना बना देती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे आपके और हम सबके घरों में ही है मांए जिसे खुद की फिक्र कम और सबकी फिक्र ज्यादा होती है कई महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है होती है लेकिनए लाख समस्याओं के बावजूद कुछ महिलाओं ने खुद अपनी तक्दीर लिखी है उक्त बाते प्रगतिशिल समाजवादी पाटी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता यादव ने कही