प्रयागराज,संकल्प सवेरा सोसायटी आफ बायोलॉजिकल साइंसेज एंड रूरल डेवलपमेंट के तत्वाधान में प्रयागराज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर कृष्णा मिश्रा एवं सचिव डॉ हेमलता पंत एवं तमाम महिला समाज सेवी संगठन मिलकर करें सनशाइन रॉयल पैलेस प्रयागराज में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया तमाम नारी शक्तियों ने अपनी मूलभूत पहचान समाज द्वारा विघटित मानसिकता इत्यादि पर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य एवं अपने वक्तव्य के माध्यम से भिन्न विभिन्न महिला संगठनों ने अपने अपने विचार को बताया समाजसेवी एवं नारी शक्ति मिशन की मंडल प्रभारी प्रयागराज डॉ आभा त्रिपाठी ने कहा किलैंगिक असमानता भारत में मुख्य सामाजिक मुद्दा है जिसमें महिलाएँ पुरुषवादी प्रभुत्व देश में पिछड़ती जा रही है। पुरुष और महिला को बराबरी पर लाने के लिये महिला सशक्तिकरण में तेजी लाने की जरुरत है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं का उत्थान राष्ट्र की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिये। महिला और पुरुष के बीच की असमानता कई समस्याओं को जन्म देती है जो राष्ट्र के विकास में बड़ी बाधा के रुप में सामने आ सकती है।  ये महिलाओं का जन्मसिद्ध अधिकार है कि उन्हें समाज में पुरुषों के बराबर महत्व मिले। वास्तव में सशक्तिकरण को लाने के लिये महिलाओं को अपने अधिकारों से अवगत होना चाहिये। न केवल घरेलू और पारिवारिक जिम्मेदारियों बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्रों में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिये। उन्हें अपने आस-पास और देश में होने वाली घटनाओं को भी जानना चाहिये। इस मौके पर तमाम महिला समाज सेवी संगठन ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं वर्तमान समय में हो रही नारी के उत्पीड़न निवारण एवं जागरूकता पर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया गया जिससे समाज में एक नारी का सम्मान उनकी भूमिका उनकी उत्तरदायित्व की भी जरूरत होती है बिना नारी के किसी भी अच्छे समाज की कल्पना करना गलत होगा.
ये महिलाओं का जन्मसिद्ध अधिकार है कि उन्हें समाज में पुरुषों के बराबर महत्व मिले। वास्तव में सशक्तिकरण को लाने के लिये महिलाओं को अपने अधिकारों से अवगत होना चाहिये। न केवल घरेलू और पारिवारिक जिम्मेदारियों बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्रों में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिये। उन्हें अपने आस-पास और देश में होने वाली घटनाओं को भी जानना चाहिये। इस मौके पर तमाम महिला समाज सेवी संगठन ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं वर्तमान समय में हो रही नारी के उत्पीड़न निवारण एवं जागरूकता पर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया गया जिससे समाज में एक नारी का सम्मान उनकी भूमिका उनकी उत्तरदायित्व की भी जरूरत होती है बिना नारी के किसी भी अच्छे समाज की कल्पना करना गलत होगा.
विशेष संवाददाता जय प्रकाश तिवारी
 
	    	 
                                












