• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

व्यापारियों के हर दुख के क्षण में मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा:नंद गोपाल नंदी’कैबिनेट मंत्री

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण और कार्यकारिणी ने ली शपथ

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 1, 2021
in Jaunpur
0
व्यापारियों के हर दुख के क्षण में मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा:नंद गोपाल नंदी’कैबिनेट मंत्री
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर,संकल्प सवेरा  नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व नगर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह टाउनहाल के मैदान में रविवार को जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता’ नंदी’ ने वर्चुअल में आकर नगर उद्योग व्यापार मंडल के नई टीम को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी और कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी  के कार्यकाल में कोई भी विभाग का अधिकारी व्यापारियों को परेशान व दोहन नहीं कर सकता, ऐसा करते किसी को भी पाया जाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा, व्यापारियों के हर दुख के क्षण में मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव जी ने कहा कि राधेरमण की नई टीम नई ऊर्जा के साथ पिछले 1 वर्षों से व्यापारियों की छोटी बड़ी हर लड़ाई लड़ रही है मैं और मेरी सरकार व्यापारियों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए कटिबंध है और हर समस्या में व्यापारियों का साथ देने की बात कही।
कानपुर से चलकर आए विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मित्र ने सुंदर और व्यवस्थित कार्यक्रम की सराहना करते हुए नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि जौनपुर जनपद व्यापारी लड़ाई में प्रदेश में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी की नियत पर हमारे व्यापारियों को संदेह नहीं है परंतु अधिकारी मनमानी कर रहे हैं उनकी मनमानी पर और भी अंकुश लगाने की जरूरत है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि हम सभी को एक रहने की जरूरत है अगर व्यापारी एक रहेगा तो हर सरकार आपकी बात मानने को मजबूर होगा,
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया, ईश वंदना सतीश सेठी ने पढ़ा, स्वागत गीत संदीप पांडे व अवनींद्र तिवारी ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसी क्रम में नवचयनित नगर अध्यक्ष को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्र द्वारा शपथ दिलाते ही जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, संरक्षक अशोक बैंकर, राजदेव यादव, दिनेश सेठ, नरेंद्र जायसवाल, जगदीश चंद्र गाढा, स्वामीनाथ अग्रहरि, अशर्फीलाल जायसवाल, अनिल जायसवाल, हरि ओम, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील पांडे, युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, आनंद कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, विमल भोजवाल, लोकेश साहू, संदीप बर्मा के साथ-साथ नगर उद्योग व्यापार मंडल के तरफ से गणेश साहू के नेतृत्व में स्वर्णकार कारीगर संघ के तरफ से अमर जौहरी और रविंदर सेठ के नेतृत्व में जायसवाल समाज के तरफ से नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बर्तन व्यवसाई संघ के तरफ से अध्यक्ष शैलेश गुप्त और रामकुमार साहू के नेतृत्व में, फोटोग्राफर संघ आलोक श्रीवास्तव और राजेश के नेतृत्व में कई संगठनों ने बड़े-बड़े माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन करते हुए व्यापार मंडल जिन्दाबाद, व्यापारी एकता जिन्दाबाद जैसे गगनचुम्बी नारे से गुंजायमान कर दिया।
जिंसके बाद राधेरमण जायसवाल ने स्वयं अपनी नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा माल्यार्पण करते हुए सभी पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा बैच लगाकर सम्मानित किया गया !
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा हमे पूरा विश्वास है कि राधेरमण व उनकी टीम मिलकर बहुत अच्छा कार्य करेगी, जिससे व्यापारी के हितों की रक्षा होगी, क्योकि पिछले 8 महीने से ही पूरे कोरोना काल मे इनका सामाजिक कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है साथ साथ ही साथ इनके अंदर नेतृत्व क्षमता दिखाई देती है जो व्यापारी व संगठन हित मे है।
इसी क्रम में मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं व सभी तहसील व नगर अध्यक्ष गणों को सम्मानित किया गया साथ ही सभी ट्रेड के अध्यक्ष और संरक्षक गणों तथा विशेष सहयोगी व्यापारियों का भी अंगवस्त्रम व माल्यार्पण के साथ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव विमल भोजवाल दिनेश श्रीवास्तव अरशद कुरैशी अमित गुप्ता शशांक सिंह ‘रानू’ गप्पू मौर्या, रवि श्रीवास्तव, मनीष चौरसिया, आशीष गुप्ता, संजय केडिया, अमितोष गुप्ता, राकेश जायसवाल, रविंदर अग्रहरि, सतीश अग्रहरि, नीरज शाह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विनोद अग्रहरि विष्णु जायसवाल संतोष सिंह रवि अग्रहरि, मनोज तिवारी,विनय गुप्ता, यशवंत साहू, सरदार रंजीत सिंह, विवेक सेठ मोनू, धर्मेंद्र सेठ, विजय अग्रहरी, एडवोकेट सुशील कुमार मौर्या, जितेंद्र अग्रहरि, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, तारिक इकबाल, ज्ञानचंद जायसवाल, मोहम्मद अली गुड्डू, आशुतोष जायसवाल, संतोष साहू, आलोक सेठ, गौरव सेठ, रतन जायसवाल, दीपक जावा, सुग्रीव जायसवाल, राजकुमार साहू, अनिल मद्धेशिया, अमरनाथ गुप्ता, शिव शंकर जायसवाल, निरंजन सेठ, हेमंत जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, संजय जाडवाणी, संजय बैंकर, डीके अग्रहरि, राजीव साहू, रत्नेश गुप्ता, दिलीप सिंह, सर्वेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, सुरेश शर्मा, रविकांत जायसवाल, सौरभ सेठ, अनवार अहमद, पवन साहू, विजय केडिया, प्रदीप सिंह, हसन अब्बास, नितिन जायसवाल, सूरज सेठ, हरेराम केसरवानी, विष्णु सहाय, शिवकुमार साहू, सरदार मनमोहन सिंह, शरद साहू, अनूप जायसवाल, भाटिया जी सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष/ युवा प्रदेश संगठन मंत्री संतोष अग्रहरि व आगन्तुकों के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजक संदीप वर्मा ने व्यक्त किया।

Previous Post

श्री राज राजेश्वरी महिला महाविद्यालय में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

Next Post

जौनपुर में सांप काटने से सपेरे की मौत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में सांप काटने से सपेरे की मौत

जौनपुर में सांप काटने से सपेरे की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.