जौनपुर के लाल राहुल सिंह ने कश्मीर में आतंकी को किया “ढेर”
मिला सेना मेडल, जैश-ए-मुहम्मद के जिला कमांडर को मार गिराया
दो उंगलियां कटने के बाद भी दिखाया पराक्रम
रामपुर नद्दी के लोग हुए गौरवान्वित
जेड हुसैन (बाबू)
जौनपुर, संकल्प सवेरा। जम्मू कश्मीर के चौबीस राष्ट्रीय राइफल में पोस्टेड आर्मी के जवान राहुल सिंह को 06 फरवरी 2021को पठानकोट पंजाब मे आर्मी कमांडर( वेस्टर्न कमांड)लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह AVSM, YSM, VSM के हाथों सेना मेडल से सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि आर्मी जवान राहुल सिंह ने 12 नवंबर 2019 में जैस ए मुहम्मद के जिला कमांडर अबू तलाह जो कि A++ केटेगरी का था उसे मार गिराया था। इस मुठभेड़ मे राहुल को भी दो गोली लगी थी जिसमे एक गोली राहुल के कंधे को छूकर निकल गयी और दूसरी गोली राहुल के बाएं हथेली पर लगी जिससे कि राहुल कि दो ऊँगली मौके पर ही गोली लगने से जमीन पर गिर गई लेकिन फिर भी राहुल ने बहादुरी दिखाते हुए उस आतंकवादी को मार गिराया।
राहुल फिलहाल अपने पेरेंट्स यूनिट बारह आर्मड रेजिमेंट पंजाब में पोस्टेड है।
बताते चलें कि राहुल जौनपुर जिले के रामपुर नद्दी गाँव के छोटा से किसान स्वर्गीय दूधनाथ सिंह के पुत्र है। घर में राहुल के अलावा माँ मनीता सिंह, भाई शक्ति सिंह, और तीन बहन कुशुम, सुमन, तन्नू, पत्नी रूचि सिंह बेटी अंशिका, दीक्षिता, आनंवी,बेटा विराज सिंह है।
राहुल सिंह ने कहा कि मै अपने देश के साथ साथ अपने राज्य अपने जिले और अपने छोटे से गाँव के लिए सेना मेडल लाया हूँ। मै अपने आप को ख़ुशनशीब समझता हूं। अगर आज हमारे पिताजी जिन्दा होते तो शायद ये ख़ुशी कुछ अलग ही होती।
राहुल को सेना मेडल मिलने की ख़ुशी उसके परिवार के लोगो के साथ साथ पूरे जिले में ख़ुशी की लहर दिखी और अनेको बुद्धिजीवियों ने राहुल को बधाई दिया।
वहीं राहुल कि माँ ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने राहुल जैसे शेर बेटे को जन्म दिया। अगर ऐसा शेर बेते को हर एक माँ जन्म देती है तो देश के दुश्मनों को अपने भारत माँ के ऊपर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं होंगी और पाकिस्तान और चीन जैसे देशों का नामोनिशान मिट जाएगा।
जेड हुसैन (बाबू












