जौनपुर संकल्प सवेरा संत रविदास जी की जयंती पूरे देश में धूम धाम व श्रद्धा पूर्वक मनाई गई l इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष बसपा डॉ जे पी सिंह असि प्रोफेसर, टीडीपीजी कॉलेज ,जौनपुर द्वारा हरिपुर तथा राजेपुर व अन्य गांवों में महाकवि सद्गुरु रविदास जी की जयंती का शुभारंभ फीता काटकर किया गया । जयंती समारोह में तो बतौर मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने संत रविदास जी को समाज सुधारक, दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक ,महाकवि तथा महान उपदेशक बताया । उन्होंने कहा कि ऐसे महान संत का जन्म बनारस में 15 वीं शताब्दी में हुआ जब समाज में तमाम विकृतियां व्याप्त थी। ऐसे विषम परिस्थिति में भी निडर होकर अंतरात्मा की पुकार व आत्म चिंतन के द्वारा समाज हित में उन्होंने संवेदना व मानवता का संदेश देने का प्रयास किया और व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास व जातीय भेदभाव पर अपने कविताओं, दोहों तथा क्षेत्रीय भाषा में मुहावरों द्वारा गहरा कटाक्ष किया । धीरे धीरे उनकी समाज में स्वीकार्यता बढ़ती गई और सभी वर्ग व जाति में तथा राजा महाराजाओं तक उनके संदेश को अपनाने की मनोदशा बढ़ती गयी। डॉ सिंह ने उनके द्वारा सारगर्भित कहे गए वचनों “मन चंगा तो कठौती में गंगा”, “प्रभु जी तुम चंदन ,हम पानी” तथा “सब जन में समान अन्न, तभी रहे सब प्रशन्न” ऐसे दृष्टांत को सुनाया । मंदिर के पुजारी श्री छोटन दासजी, प्रोफेसर डॉ प्रदीप सिंह , मास्टर साहब ,पवन गुप्ता जी उर्फ पिंटू ,विकास पाल , मनोज यादव जीसंतोष गौतम आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए, कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष, अनुदेशक संघ श्री रविंद्र यादव जी ने किया । इसी प्रकार राजेपुर गांव में संत रविदास जयंती समारोह में डॉ जेपी सिंह व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय गौतम जी और आयोजन महेंद्र गौतम, देवेंद्र प्रधान योगिंदर भारती ,राजीव निषाद ,संदीप सिंह संतोष गौतम आदि लोगों ने किया।












