*जौनपुर: व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर,*
जौनपुर संकल्प सवेरा व्यापार मंडल की एक बैठक नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमे 28 फरवरी को टाउनहॉल के मैदान में होने वाले नगर इकाई की शपथ ग्रहण समारोह के बारे में चर्चा की गयी।
जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक होना चाहिए जिंसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी जी’ और राज्य मंत्री गिरीश यादव जी के अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्र आने का कार्यक्रम निर्धारित है, ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम सभी पदाधिकारी मेहनत करके इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं, जिससे कार्यकम को सफल बनाया जा सके।
प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रुप से बताया कि काफी वर्षों बाद नगर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो रहा है, सभी को साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है, इसके साथ ही तैयारियों की जानकारी ली और कार्यक्रम को सफल होने की शुभकामनाएं दी।
नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम की तैयारी सभी पदाधिकारियों के सहयोग से जोरों शोरो पर की जा रही है, जहाँ पर कोई दिक्कत आ रही है तो वरिष्ठ पदाधिकारियों व संरक्षक गण के सहयोग से उसको दूर किया जा रहा है। हमे पूरा विश्वास है कि उक्त शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाया जाएगा, जिससे हमारे जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हो सके।
इस अवसर पर जिला संरक्षक अशोक बैंकर, रामकुमार साहू, आईटी सेल के अध्यक्ष सतीश सेठी, अनिल कुमार वर्मा लोकेश साहू, संजय केडिया, धर्मेंद्र सेठ, संतोष कुमार साहू बच्चा, दिनेश श्रीवास्तव, नीरज शाह, डीके अग्रहरि, अमर जौहरी, योगेश साहू, रत्नेश कुमार सिंह, सौरव बरनवाल, धीरज साहू, अजय देवा सहित तमाम व्यापारियों ने तैयारी के संबंध में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक संदीप वर्मा ने किया, आए हुए सभी व्यापारियों के प्रति आभार महामंत्री उत्तरी आनंद कुमार साहू ने व्यक्त किया।












