काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों का हुआ सम्मान
जौनपुर, संकल्प सवेरा।कोशिश द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी में बोलते हुए बीएचयू वाराणसी से आये प्रोफेसर अनूप वशिष्ठ ने कहा कि साहित्य में संवेदनशील बनाता है और समाज में करुणा प्रेम सहयोग एवंसदा क्षमता के भाव जागृत करता है ।गोष्ठी का आयोजन रामेश्वरम शिशु विहार जौनपुर में डॉ पी सी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में किया गया ।मुख्य वक्ता डॉ अरुण कुमार सिंह ने विस्तार से कविता धर्म और दर्शन की उप देवता पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह में प्रखर जी को “काका हाथरसी”, गिरीश जी एवं अंसार जौनपुरी को “नीरज सम्मान” दिया गया। प्रख्यात शायर अहमद निसार को दुष्यंत कुमार सम्मान तो वही व्यंग के चर्चित हस्ताक्षर अनिल उपाध्याय को “एकलव्य सम्मान” से विभूषित किया गया ।प्रेम जौनपुरी डॉ विमला सिंह दमयंती सिंह एवं बजरंग प्रसाद को “आजीवन उपलब्धि सम्मान” दिया गया। डॉक्टर धीरेंद्र पटेल आरती सोनकर रामजीत मिश्र और ओपी खरे को “साहित्य श्री” सम्मान से मान वर्धन किया गया ।
अमृत प्रकाश सुशील दुबे राजेश पांडे आशुतोष पाल संजय सागर आलोक रंजन को “युवा साहित्यकार” का मानपत्र मिला। आशीष फर्रुखाबादी को उनकी कहानी एवं कविता लेखन के आजीवन उपलब्धि मिला तो वही अशोक मिश्रा सुरेंद्र यादव नंदलाल समीर को उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया फूलचंद भारती मोनिस जौनपुरी और डॉ राम जी पांडे शशांक मिश्रा भी सम्मानित हुए। कोशिश के संयोजक प्रोफेसर आरएन सिंह ने संस्था के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, संचालन जनार्दन अस्थाना ने किया।












