वर्ष 2019 में फरवरी महीने की 14 तारीख को देश को झकझोर कर रख दिया था: अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर-सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव बाजार में सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुये सभी जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया!इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2019 में फरवरी महीने की 14 तारीख को देश को झकझोर कर रख दिया था इस दिन हुये आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ के काफिले की बस को टक्कर मार दी थी धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गये थे इसके बाद घात लगाये आतंकियों ने धुआँधार फायरिंग की थी इस प्रकार की घटना को हम सभी लोग कभी भुला नहीं सकते अमर वीर शहीद जवानों का पुलवामा में आतंकियों से मुड़ भेड़ के दौरान शहीद हो गये समाज का हर तबका शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है
!इसी कड़ी में सरदार सेना सामाजिक संगठन के लोगों ने शहीदों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमारे देश के लाल भारत माँ की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है ऐसे वीर सपूत को बारम्बार सलाम करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि दुःख की इस घडी में ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा शहीदों के परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।इस कार्यक्रम के दौरान विकास पटेल,त्रिलोकी नाथ,वृजेन्द्र पटेल,मिथिलेश कुमार,उमेश कुमार,आदित्य पटेल,अफजल अंसारी,गोलू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे!












