• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बजट कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों के लिहाज से काफी बेहतरीन हैं:उपेंद्र तिवारी

कोरोना ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया उसने पूरी मानव जाति को हिला कर रख दिया, इन परिस्थितियों के बीच इस वर्ष का बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 14, 2021
in Jaunpur
0
बजट कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों के लिहाज से काफी बेहतरीन हैं:उपेंद्र तिवारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर के होटल उत्सव मोटल में लोक कल्याणकारी बजट पर उपेन्द्र तिवारी प्रभारी मंत्री जौनपुर ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे उन्होंने पत्रकारो के सामने बजट की खूबियों को विस्तार से रखा, उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बजट कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों के लिहाज से काफी सधा हुआ और बेहतरीन हैं, उन्होंने कहा कि इस बजट में आम आदमी पर नया बोझ नहीं डाला गया इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को इसके लिए बधाई देता हूँ यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कदम रखने में मददगार साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि फिस्कल सस्टेनबिलिटी के प्रति अपने दायित्वों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बजट का साइज बढ़ाने पर जोर दिया। वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है, इसमें यथार्थ का अहसास और विकास का विश्वास भी है। कोरोना ने दुनिया में जो प्रभाव पैदा किया उसने पूरी मानव जाति को हिला कर रख दिया, इन परिस्थितियों के बीच इस वर्ष का बजट भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस बजट में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करता हूँ क्योकि इस बजट में आत्मनिर्भरता का विजन भी है और हर वर्ग का समावेश भी है। हम इसमें जिन सिद्धांतों को लेकर चले हैं वो हैं ग्रोथ के लिए नई संभावनाओं का विस्तार करना, युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण करना, मानव संसाधन को एक नया आयाम देना, इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए नए क्षेत्र विकसित करना, आधुनिकता की तरफ आगे बढ़ना, नए सुधार लाना है। इसके उपरान्त लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने समाज के हर वर्ग से आये लोगो से शेयर बाजार में आए जबर्दस्त उछाल के हवाले से कहा कि इस बजट को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, की ऐसे बजट कम ही देखने को मिलते हैं जिसमें शुरू के एक-दो घंटों में ही इतने सकारात्मक रिस्पांस आए। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि इस बजट में MSME और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया गया है। ये बजट जिस तरह से हेल्थ केयर पर केंद्रित है वो भी अभूतपूर्व है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि इस बजट में दक्षिण के हमारे राज्य, पूर्वोत्तर के हमारे राज्य और उत्तर में लेह-लद्दाख जैसे क्षेत्रों में विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, देश में कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुत जोर दिया गया है। किसानों को आसानी से और ज्यादा ऋण मिल सकेगा। देश की मंडियों को और मजबूत करने के लिए प्रावधान किया गया है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि इस बजट के दिल में गांव हैं, इस वित्त वर्ष के दौरान आम लोगों और सरकार को जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, वैसी स्थिति पहले भी कभी आई हो, ऐसा उल्लेख नहीं मिलता है, ऐसी परिस्थिति में देश के वित्त मंत्री के समक्ष भी चुनौतियां बढ़ गई थी इस बार वित्त मंत्री की झोली में चुनिंदा लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ सौगात जरूर है वैसे भी कोरोना ने मध्यम वर्ग एवं निम्न मध्यम वर्ग को कुछ ज्यादा ही परेशान किया इसलिए इस बजट से सबसे ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया गया है। बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से पटरी पर लौट रहा उद्योग जगत कुछ इसी तरह के बजट की आशा कर रहा है। ऐसा बजट, जिससे उनका कारोबार चलाना सुगम हो और वह समाज के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित कर सके उस बात का भी ध्यान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ध्यान दिया है, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, सुनील तिवारी जिला मंत्री पीयूष गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, राज पटेल, विजय लक्ष्मी शाहू, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुरेश गुप्ता, संदीप सिंह प्रमुख, धनन्जय सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, भूपेन्द्र पाण्डेय, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, आदर्श सिंह, समस्त मण्डल अध्यक्ष जिले गणमान्य व्यापारी, शिक्षक गण, अधिवक्ता गण और तमाम गृहणी मौजूद रही।

Previous Post

ईशा हाॅस्पिटल जौनपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन

Next Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक विनोद पाल सम्मानित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक विनोद पाल सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक विनोद पाल सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.