उत्तर भारतीय तय करेंगे मुंबई का अगला महापौर : कृपाशंकर
जौनपुर , महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मुंबई का अगला महापौर उत्तर भारतीय समाज ही तय करेगा ।
श्री सिंह ने रविवार को यूनीवार्ता से विशेष बातचीत में कहा “ महाराष्ट्र के राजनीतिक दल उत्तर भारतीयों को अपना वोट बैंक समझने की भूल ना करें क्योंकि उत्तर प्रदेश के लोग उत्तर देना अच्छी तरह से जानते हैं । मुंबई की 227 में से 105 सीटों में उत्तर भारतीय समाज निर्णायक भूमिका निभाता रहा है और मुबंई के अगले महापौर का फैसला भी यही समाज करेगा।”विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।.












