जौनपुर संकल्प सवेरा बक्शा पुलिस ने बीते एक फरवरी को शिवगुलामगंज के पास बाइक सवार से हुई लूट के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 1 फरवरी को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोहनलाल यादव के साथ बाइक सवार बदमासों ने रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार घटना में सम्मिलित बदमासों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह हमराहियों के साथ सुबह गस्त पर तभी जरिये मुखबिर से सूचना मिली की लूट के दो आरोपी धनियाँमऊ के समीप मौजूद है। सुरेश सिंह चौकी इंचार्ज राकेश राय को सूचना देते हुए मौके पर पहुँच गए जहां मौजूद दो युवकों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के अभयचन्दपट्टी निवासी धर्मेन्द्र यादव उर्फ बुच्चू तथा दूसरा लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर निवासी लल्ला सरोज बताया। पुलिस पकड़ कर थाने ले आई जहां आवश्यक लिखापढ़ी तथा मेडिकल पश्चात पुलिसबल की मौजूदगी में न्यायालय भेज दिया गया।












