रिर्पोट आकाश मिश्रा
सिकरारा ।सपा कार्यकर्ता के व्हाट्सऐप स्टेटस पर सपा के शाहगंज विधायक व सपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ता ने सिकरारा थाने में तहरीर देकर सम्बंधित युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है
।थाना क्षेत्र के सादातबिंदुली गांव निवासी सपा कार्यकर्ता विकास यादव गुरुवार शाम थाने पहुँचकर तहरीर देते हुए थानाध्यक्ष अश्वनी दूबे से शिकायत किये कि उन्होंने बीते नौ फरवरी को जलालपुर के लहंगपुर में हुए सड़क हादसे में घायलों को जिला अस्पताल देखने गए शाहगंज विधायक व पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव से सम्बंधित फोटो बतौर सूचना के रूप में अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाए थे जिस पर रात सवा 11 बजे बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर निगोह निवासी भानू प्रताप द्वारा अभद्र टिप्पणी व गाली लिखी गई थी , जिससे आहत होकर उसके विरुद्ध तहरीर दी।थानाध्यक्ष तहरीर लेकर सम्बंधित युवक के खोजबीन में जुट गए।












