*खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा- कौशल यादव उपाध्यक्ष*
जौनपुर। उमरपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ फाइनल मैच AKM और बीआरपी की टीमों के बीच खेला गया जिसमें AKM की टीम विजयी रही.समापन समारोह के मुख्य अतिथि टीडी कालेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष कौशल यादव और विक्रम स्पोर्ट जून के प्रो. अनिल यादव संयुक्त रूप से रहे.
*इस अवसर पर कौशल यादव ने कहा कि*- खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेल के माध्यम से संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है साथ ही एक दूसरे की भावनाओं के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपने अंदर छिपे हुए हुनर को निखारने का मौका मिलता है अंत मे प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को अपना साधुवाद दिया. *कार्यक्रम का संचालन रहे राहुल यादव ने सबका आभार प्रकट किया.*
इस अवसर पर अखिलेश सोनकर अनुज यादव अमन यादव रोहित रोहन हर्ष गोलू आदि लोग मौजूद रहे












