जौनपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के झारखंड प्रदेश की प्रांतीय अध्यक्ष रेखा रानी ने गोमिया आई एल निवासी गायत्री तिवारी को अखिल भारत हिंदू महासभा का बोकारो जिला अध्यक्ष मनोनीत कर उन्हे मनोनयन पत्र सौंपा।
श्रीमती गायत्री तिवारी मूलतः उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के मछलीशहर तहसील के गोधूपुर के पंडित विजयनाथ तिवारी की ज्येष्ठ पुत्री है।
उनके पिता बोकारो जिले गोमिया हाईस्कूल संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। इस वजह से श्रीमती तिवारी की स्नातक तक की शिक्षा- दीक्षा यही झारखण्ड के गोमिया में हुई थी।बचपन से समाज के लिए कर गुजरने का जज्बा लिए अपने पिता के आदर्शों, संस्कारों पर खरा उतरने की कोशिश जारी रखी। इसी बीच हिंदू महासभा का नेतृत्व पाकर अपर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जी जी न्यूज जौनपुर से जानकारी साझा करते हुए बताया की हमे गर्व है कि पूर्वांचल की धरती से आकर इस प्रदेश में हिंदुओं को जागृत करने का अवसर जो मिला है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करने मेरी प्राथमिकता होगी।
श्रीमती तिवारी को फूल माला और गुलदस्ता देकर संगठन में ससम्मान शामिल किया, मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि गायत्री तिवारी जैसे तेज तरार और पढ़ी लिखी कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ महिला के संगठन में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी, और संगठन बोकारो जिला में मजबूत होगा, उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर कृत संकल्पित है,
और संगठन के माध्यम से हिंदुओं को जगाने और उन्हें एकजुट करने का काम कर रही है।
श्रीमती रेखा रानी ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा का विस्तार पूरे झारखंड में तेजी से किया जा रहा है इसको लेकर प्रांतीय समिति झारखंड के 24 जिले में भ्रमण कर संगठन का विस्तार कर रही है।
इस मौके पर दर्जनों महिला पदाधिकारी उपस्थित रही।












