जौनपुर. राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट)-२०२१ में लगभग 30 हज़ार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 31 जनवरी रविवार को जिले में कुल 55 केन्दों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.
जौनपुर में सी-टेट की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ रूचि शर्मा ने बताया की अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा से दो घंटे पहले 7:30 बजे रिपोर्ट करना है। 9:30 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नही मिलेगा। उम्मीदवारों को अपने साथ 50 ml की सेनिटाइजर की एक पारदर्शी बोतल लेकर जानी होंगी। इसके अलावा हेंड गलव्स, फेस मास्क और पारदर्शी पानी की बोतल भी उन्हें ले कर आना होगा ।












