मदरसाअरबिया रियाजुल उलूम मछलीशहर जौनपुर में 72वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मदरसे के प्रधानाचार्या व प्रबंधक हाजी मोहम्मद इमरान द्वारा झंडारोहण किया गया , मोहम्मद वकील के साथ सभी शिक्षकों व अभिभावकों ने राष्ट्रगान पढ़ा मदरसे के शिक्षक फैजान अहमद ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को विस्तार पूर्वक अवगत कराया ।
उपस्थिति सभी लोगों मिष्ठान वितरण किया गया कार्यक्रम में समस्त शिक्षक/शिक्षिका एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अभिभावक सहित फैजानअहमद नेहाल अहमद रिज़वान अहमद शकीलअहमद महमूद आलम एखलाक अहमद फरहतअंजुम समेत काफी लोग उपस्थित रहे ।
कोहिनूर हस्पिटल मे किया गया ध्वजारोहण
जौनपुर।मछली शहर मे कोहिनूर हास्पिटल कृपाशंकर नगर में ध्वजारोहण किया गया सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी मो0 इमरान खान ने किया सीo ओo मछलीशहर श्री विजय सिंह जी को शाल देकर सम्मनित किया गया
आये सभी सम्मानित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया उपस्थित लोगों में सुरेंद्र विक्रम सिंह(जिला अध्यक्ष) , मनोज जायसवाल(मंडल अध्यक्ष), राजन सिंह , रिज़वान अहमद(जिला महामंत्री) लव कुमार, जहीरुल हसन (मैनेजर कोहिनूर) इरशाद अहमद (डायरेक्टर कोहिनूर)नेहाल अहमद , अब्दुल्लाह हुसैन , बबलू राइन, सुरेन्द्र सिंह , तौफीक खां, समेत कस्बे के सम्मानित लोग मौजूद रहे
मदरसा चश्मये हयात रेहटी जौनपुर मे 72 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षउल्लास के साथ मनाया गया मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद द्वारा झंडारोहण किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने अपने संबोधन में कहा कि यह गणतंत्र दिवस हमारे देश का पर्व है
इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाना चाहिए उन्होंने कहा की करोना महामारी के देखते हुए पूरे सतर्कता से इस पर्व को मनाए सभी शिक्षक व अभिभावकों ने राष्ट्रगान पढा उपस्थित सभी लोगों और मोहल्ला क्लासेस के बच्चों को खुले स्थान में मिष्ठान वितरण किया गया कार्यक्रम में समस्त शिक्षक/ शिक्षिका एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अभिभावक सहित उपस्थित रहे












