जौनपुर।सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट तरीका नही होता है,कठिन परिश्रम करने वाले निश्चित ही अपनी मंजिल को पाते हैं।उक्त बातें नगर के मियांपुर स्थित सीएससी अकादमी साइबर इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये पूर्व जेलर नगेन्द्र नाथ पाठक ने कही।
उन्होंने कहा कि इतनी ठंड के बावजूद छात्र छात्राओं में अपने गणतंत्र के लिए जो उत्साह दिख रहा है वह निश्चित ही देश के लिये शुभ लक्षण है।विशिष्ट अतिथि सीएससी के जिला समन्वयक हर्ष नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का है,
इसका प्रयोग करके हमे स्वयं व समाज को विकसित करना चाहिये।विशिष्ट अतिथि शासकीय अधिवक्ता राजेश उपाध्याय ने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली है जो इस गणतंत्र देश के वासी हैं,हमे अपने देश व देश कानून पर भरोसा करना चाहिये।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक राजीव पाठक,एमआईएस प्रबंधक मंगल चौहान,फैकल्टी प्रबंधक अनुज पटेल,मार्केटिंग प्रबन्धक भीमसेन, एमआईएस ऑपरेटर करिश्मा,गोविंद,रोहित समेत भारी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित थे।












