नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों में अपार संभावनाएं मौजूद है। विद्यालय पर मौजूद नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सराहनीय कार्य किया है।
शिक्षाधिकारी सोमवार को बक्शा बीआरसी केंद्र पर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के चार दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। बक्शा की सीडीपीओ शशिबाला ने प्रशिक्षण को रोचकपूर्ण ढंग से संपन्न होने एवं कार्यकत्रियों द्वारा खूबसूरत टीएलएम बनाने पर बधाई दी।
आंगनवाड़ी संघ जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए टीएलएम बनाना, कहानी तथा भावगीत के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाना अपने आप में गौरवान्वित करता है। प्रशिक्षक राजेश प्रजापति ने बताया कि ब्लॉक के कुल 243 प्रशिक्षणार्थियों को 12 समूह में प्रशिक्षण हेतु बांटा गया है जिसमें पांच बैच का प्रशिक्षण संपन्न किया जा चुका है।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यअतिथि को पुष्प भेंट किया गया। अंत में प्रशिक्षिका अमरावती देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।












