जौनपुर के बिधान सभा मुंगराबादशाहपुर ब्लाक के सुजानगंज ब्लाक के न्यायपंचायत के नारीपुर गांव में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मकसूद खान प्रभारी महासचिव और विशिष्ठ अतिथि के रुप मे किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर डॉ आरसी पांडेय जी उपस्थित हुये जिनका किसानों के संघर्ष करने के कारण उनका किसानों ने हल भेंट कर किसान आंदोलन को और धार देने की जिम्मेदारी सौंपी।www.sankalpsavera.com
कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व न्यायपंचायत सचिन पांडेय और ग्राम पंचायत अध्यक्षो का चयन और उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक जिला महासचिव डॉ प्रमोद के सिंह जी ने सभी आये हुए लोगो का स्वागत करते हुए कहा की हम सम्मानित प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में मुगंरा विधानसभा की जल्द ही बूथ तक संगठन खड़ा करने की कोशिश करूंगा।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह डब्बू, कांग्रेस कमेटी के महासचिव आज़म जैदी,कांग्रेस नेता बंसीधर शर्मा जी,जिला कांग्रेस के सचिव प्रवीण सिंह ,
प्रमोद सिंह गुलाब, प्रेमचंद यादव जी, सुरेश गोंड, नरेंद्र पटेल ,नीरज सरोज और अर्जुन बिन्द भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन अनुसूचित जनजाति की मुगंरा विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गौतम ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजानगढंज न्याय पंचायत अध्यक्ष सचिन पांडे ने किया
अन्य उपस्तित नेताओं में…चंद्रशेखर शुक्ला ,घनश्याम शुक्ल ,अखिलेश शुक्ल ,राहुल सिंह ,मोहित शुक्ला ,सुनीता गौतम ,लालती, कविता गौतम कुलदीप पाण्डेय, विजय शंकर दुबे व शंकर लाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे ।












