जनसेवा का संकल्प ईश्वर प्राप्ति का साधन- फादर पी विक्टर
सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर के प्रधानाचार्य श्रद्धेय फादर पी. विक्टर ने जौनपुर पत्रकार संघ के साथ धर्मापुर बाजार के सन्निकट सड़क के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में बसी धरिकार बस्तियों में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।
प्रधानाचार्य जी का यह पुनीत कार्य सतत जारी है।आप जरूरतमंदों की सेवा का कार्य निरन्तर करते रहते हैं।कोविड काल में भी फादर ने निरन्तर खाद्यान्न वितरित किया था।इन बस्तियों के अतिरिक्त रास्ते जलते जहाँ कहीं भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति दिखा उसे प्रधानाचार्य जी ने कम्बल प्रदान किया।प्रचंड जाड़े में कम्बल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर फादर पी.विक्टर ने कहा कि ठंड में कम्बल वितरण का कार्य पुण्य-प्रदायी है।शिशिर ऋतु की रातें गरीबों के लिए बड़ी भयावह होती हैं,ऐसी स्थिति में ऊनी वस्त्र एवं कम्बल का दान उनके लिए राहत भरा रहता है।समाज के गरीबों का ख़याल रखना हमसब का कर्त्तव्य है;
क्योंकि जनसेवा का संकल्प ईश्वर प्राप्ति का साधन होता है।
इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम,कोषाध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी,संगठन मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं डॉक्टर पीएस यादव,डॉक्टर रामजी तिवारी,अरविंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।












