रिपोर्ट विवेक चौबे
सूरत भोजपुरी के मशहूर निर्देशक राम पटेल जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘काला साम्राज्य’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं। क्योंकि इन दिनों वे इस फ़िल्म की पोस्ट प्रोडक्शन जोरो शोरो से चल रहा हैं।
उनकी इस फ़िल्म में प्रमोद प्रेमी, आयशा कश्यप, विजय परदेशी और प्रियंका राय लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के निर्माता मनीष पांडेय और कृष्णा यादव हैं। सह निर्माता जीतू वर्मा है
फ़िल्म को लेकर राम पटेल ने कहा कि ‘काला साम्राज्य’ बेहद इंटरेस्टिंग फ़िल्म है, यह फ़िल्म एक अनोखे विषयवस्तु पर आधारित है। इस फ़िल्म की मेकिंग भी बेहद अलग तरह से कर रहे हैं। फ़िल्म की मजबूत पटकथा दर्शकों को भी पसन्द आएगी।
फ़िल्म पारिवारिक मूल्यों पर बेस्ड है। अश्लीलता से दूर एक अच्छी फिल्म लेकर आ रहे हैं, क्योंकि अब भोजपुरी में अच्छी फिल्में ही चलेंगी।
राम पटेल ने बताया कि फ़िल्म ‘काला साम्राज्य’ में प्रमोद प्रेमी और विजय परदेसी साथ आयशा कश्यप और प्रियंका राय नज़र आने वाली हैं। इनके अलावा फ़िल्म में उमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रजनीश पाठक, पिंटू यादव, जे के चौहान, नीलू यादव, विद्या सिंह, शिवा बेदर्दी और अखिलेश यादव भी होंगे। फ़िल्म का गीत – संगीत कृष्ना बेदर्दी है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।












