रिपोर्ट आकाश मिश्रा
जौनपुर / सिकरारा (जौनपुर) सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगदर पुल के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूली बस मैं टक्कर मार दी जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई l
प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे प्रयागराज की तरफ से आ रही सैंटरो कार बरगूदर पुल के पास रोडवेज बस की ओवरटेक करने के चक्कर में जौनपुर के तरफ से आ रही डॉ
भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज यादव गंज की स्कूल बस में सीधी टक्कर मार दी बस ड्राइवर की समझदारी से बस में बैठी बच्चियों को बाल बाल बचाया जा सका लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार इतनी तेज थी
कि वह लगभग 500 मीटर तक घसीटते हुए गई उसके बाद कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर थाना अध्यक्ष सिकरारा अश्वनी द्विवेदी हमराही के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार शिव प्रकाश शर्मा निवास द्विवेदी नगर रायबरेली का रहने वाला था












