जौनपुर जहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में बच्चों में शिक्षा जागरूकता संबंधी कार्यक्रम जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जहरा फाउंडेशन के द्वारा मुफ्त में पढ़ाई तो दी ही जा रही है लेकिन अन्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है जो कि सराहनीय है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांग बच्चों को पुस्तकें, कपड़ा भी वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने अन्य समाजसेवी लोगों से अपील किया कि वह जहरा फाउंडेशन का सहयोग करें। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जहरा फाउंडेशन की अध्यक्ष रजिया सुल्तान, उपाध्यक्ष रुखसार, प्रबंधक फरहत खान उपस्थित रही।












