रिर्पोट आकाश मिश्रा
सिकरारा : देहजुरी गोपालपुर स्थित श्री क्षेमकरण हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक सूर्यनाथ उपाध्याय की 23वी पुण्यतिथि मनाई गई।
विद्यालय पर आयोजित श्रधांजलि सभा मे लोगों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रबन्धक प.सूर्यनाथ के पुत्र अभयराज उपाध्याय ने पं. सूर्यनाथ उपाध्याय के योगदानों को याद किया उन्होंने उनके द्वारा भारत माता के सच्चे सपूत के रूप में स्वतंत्रता संग्राम में किए गए उनके योगदान को याद किया। । उन्होंने बताया कि पिताजी अपने तीन बार के विधायक कार्यकाल में रारी, मड़ियाहूं के साथ वह जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। अशिक्षा को दूर करने के लिए ग्रामीण इलाके में विद्यालय की स्थापना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रा.अध्यापक अवधेश सिंह ने कहा कि जन्मदाता व जन्मभूमि का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन जन्मभूमि पर आमजन के लिए विकास कार्य करवाना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। ऐसे लोगों का आमजन को सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य ईश्वरी प्रसाद मिश्र ने कहा कि उन्होंने व्यस्त समय के बाद भी जन्मभूमि पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बालिका शिक्षा में योगदान देकर बहुत बड़ा कार्य किया है।
प्रारंभ में अतिथियों ने विद्यालय परिसर में बना पूर्व विधायक के मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
उनके पौत्र संजय उपाध्याय, अनिल उपाध्याय ‘पप्पू’, अविनाश उपाध्याय ‘ कान्हा’अवनीश उपाध्याय ‘लल्ला’ व भतीजे श्याम नारायण उपाध्याय ने लोगो का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्राचार्य जनार्दन मिश्रा, राममिलन पाठक, संदीप मिश्रा, विशाल सिंह, शिवधारी यादव, नन्दकुमार यादव, राकेश मिश्रा, बीआर यादव सहित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।












