सुजानगंज /जौनपुर :-स्थानीय क्षेत्र के बिजली पासी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब इटहा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर मैच का उद्घाटन करते हुए मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे (अज्जू भैया) ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट मेरा चहेता खेल है
क्रिकेट के नाम पर मैं किसी भी कीमत पर अपना समय क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ देने का प्रयास करता हूं मैं हमेशा तन मन धन से क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहूंगा। उद्घाटन मैच कान्धापुर तरहरिया तथा बंगालीपुर के बीच खेला गया जिसमें कान्हापुर तरहरिया की टीम ने बंगालीपुर को पराजित किया ।इस अवसर पर ओम प्रकाश पाठक, पारसनाथ शुक्ल, संजय पाठक, गुलाब सरोज, देवेंद्र मणि, राज कुमार, राकेश पाठक, अरविंद कुमार, शैलेंद्र कुमार, ब्रह्मदेव दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।












