मछलीशहर-नगर के डाक बंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बी पी सरोज और पार्टी के पदाधिकारियों तथा अधिकारियो ने550 लोगो को कम्बल वितरित किया है।कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ को भी गिनाया।
उक्त स्थान पर तहसीलदार अमित त्रिपाठी की देखरेख में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के दर्जन भर गावो से आये साढ़े पांच सौ से अधिक लोगो को कम्बल दिया गया।तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने कहा कि कम्बल पर्याप्त रूप से उपलब्ध हैं।शासन की मंशा के अनुरूप जो लोग नही आये हैं उन्हें लेखपाल द्वारा चिन्हित करने के बाद सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
वितरण के दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह, इंद्रेश तिवारी,अभिषेक सिंह,राकेश जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, रामचंद्र बिन्द,हरिओम गुप्ता,फहमी रिजवी अनुराग सिन्हा,गिरजा सरोज ,विनोद सरोज,क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह,कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेयउपस्थित रहे।












