संदिग्ध परिस्तिथि में विवाहिता जल कर मौत
मइके वालो ने दहेज़ के लिए जला कर मारने का लगाया आरोप दी तहरीर
रिपोर्ट आकाश मिश्रा
सिकरारा : स्थानीय थाना क्षेत्र के अजोशी गांव में बुद्धवार दोपहर एक 23 वर्षीया विवाहिता की घर के कमरे संदिग्ध स्थिति में जलकर मौत हो गई,सुचना पाकर पहुँचे मायके वालों ने दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किये।मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया और मृतका के पति और शसुर को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।
उक्त गांव के ओमप्रकाश गौतम की पत्नी कविता का शव उसके कमरे में संदिग्ध स्थिति में पाया गया।शादी 31 मई 2019 में इसी थाना क्षेत्र के मेहदी गांव के डॉ योगेंद्र गौतम की पुत्री कविता उर्फ़ प्रीति से हुई थी,उसे एक साल की पुत्री भी है।मायके वालों के मुताबिक शादी में ग्लैमर बाइक व् अपने सामर्थ्य के अनुरूप सामान आदि दिए थे, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा,
इस बावत महिला थाने में सुलह समझौते के बाद रक्षा बंधन से तीन दिन पहले ससुराल वालों के कहने पर विदाई की गई। बुधवार दोपहर कविता के जलकर मौत की सुचना पड़ोसियों से मिली तो वे मौके पर पहुचे।पुलिस मिली तहरीर लेकर जांच में जुट गई।












