जौनपुर 21 दिसम्बर, भोले बाबा विश्वनाथ की काशी नगरी में आयोजित भाजपा के अनुषांगिक संगठन “मिशन मोदी अगेन पीएम” की राष्ट्रीय कार्यशाला में रविवार को मिशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लोकबंधु रामगोपाल काका ने जौनपुर के महराजगंज ब्लॉक के शाहपुर नेवादा गॉव निवासी तेजतर्रार युवा भाजपा नेता राजेश जे सिंह को संगठन यूपी कैडर में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गयी। महराजगंज के लोहिन्दा चौराहे पर मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया।समरत्थी दिव्यांग विद्यालय कुसहा, घनश्यामपुर के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि जमीन से जुड़े एक साधारण कार्यकर्ता को महामंत्री जैसे पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजना भाजपा में ही सम्भव है। अब उन्हें प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपे जाने से संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं के उत्साह में इजाफा होगा। वार्ता के दौरान नवनियुक्त महामन्त्री राजेश जे सिंह ने कहा कि महामंत्री पद का दायित्व बड़ा है। वे पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से संगठन के विचारों को आगे बढाने का प्रयन्त करेंगे। उन्होंने कहा संगठन उत्तर
प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को अति गंभीरता से ले रहा है। संगठन
ने केवल सक्रिय भरोसेमंद प्रमाणिक कार्यकर्ताओं पर ज़ोर दे रहा है अपितु
अगले विधानसभा चुनाव में अपने मिशन को लेकर बेहद सक्रिय व गंभीर है।
यूपी में फिर से कमल खिलाने के साथ साढे तीन सौ सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अभी से ही बूथ स्तर से काम की शुरूआत की जा रही है। इसी मुहिम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री काका ने
बूथ स्तर के पदाधिकारियों को चार्ज करने का बीड़ा स्वयं उठाया है।उन्होंने सभी में मिशन 2022 की सफलता के लिए जोश भरा। कहा है कि हम सब मिलकर जमीनी संगठन तैयार करेंगे। वरिष्ठ अनुभवी नेताओं के साथ ही मिशन में युवाओं को काम करने का मौका दिया जाएगा।प्रयास है कि मिशन में तालमेल ठीक हो। लोग एक-दूसरे का सम्मान करें। उनकी कोशिश है कि हम ऐसा संगठन तैयार करें, जो जमीनी हो। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी संगठन मजबूत बनाने के साथ ही आम जनता के बीच जाकर मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं।मिशन 2022 की सफलता के लिए अभी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सभी मोदी बनकर कार्य करें।