• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

पत्नी TMC में हुईं शामिल, नाराज बीजेपी सांसद भेजेंगे तलाक का नोटिस

बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल ने आज पार्टी छोड़ दी. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ज्वॉइन कर लिया है. इस दौरान सुजाता ने आरोप लगाया कि बीजेपी में अवसरवादियों और दागियों को जगह मिल रही है.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 21, 2020
in Desh-Videsh
0
पत्नी TMC में हुईं शामिल, नाराज बीजेपी सांसद भेजेंगे तलाक का नोटिस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पश्चिम बंगाल में शह और मात का खेल जारी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो चुके हैं. अब बारी बीजेपी से टीएमसी में नेताओं के आने की है. इसकी शुरुआत बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता से हुई. सुजाता ने आज बीजेपी को छोड़कर टीएमसी की सदस्यता ले ली. इसके बाद बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अपनी पत्नी को तलाक देने की तैयारी कर ली है.

टीएमसी में शामिल होने के बाद बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल ने कहा कि मैं एक तपशील जनजाति से आने वाली दलित महिला हूं. मैंने बीजेपी और अपने पति के लिए लड़ाई लड़ी थी. हमें टिकट मिला और लोक सभा में जीत हासिल की. मुझे लगता है कि बीजेपी में अब केवल अवसरवादियों को जगह मिल रही है.

सुजाता मंडल ने कहा कि हम पार्टी के लिए उस वक्त खड़े थे, जब हमें पता भी नहीं था कि वे 2 से 18 सीटें जीत जाएंगे. न कोई सुरक्षा थी और न ही कोई बैक अप. हम जनता के समर्थन से लड़े और जीते. मुझे अब भी लगता है कि मैं एक लड़ाई लड़ रही हूं, लेकिन मेरे लिए बीजेपी में कोई सम्मान नहीं था.

शुभेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने पर सुजाता मंडल ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि दागियों को शुद्ध करने के लिए किस तरह के साबुन का इस्तेमाल किया जाता है. हमने पार्टी के लिए लड़ाई लड़ी, यह सोचकर कि यह मेरी जिंदगी का आखिरी दिन हो सकता है. अब हम ममता बनर्जी के नेतृत्व में लड़ेंगे

बीजेपी पर तंज कसते हुए सुजाता मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अभी ही बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के 6 दावेदार और डिप्टी सीएम पद के 13 दावेदार हैं. नरेंद्र मोदी पीएम हैं और वह पीएम ही रहेंगे. वह सीएम प्रत्याशी नहीं हैं. जब हम उनसे (बीजेपी) नेतृत्व के बारे में पूछते हैं, तो कोई जवाब नहीं मिलता है.

सुजाता को तलाक का नोटिस भेजेंगे सौमित्र खान
सुजाता मंडल के टीएमसी ज्वॉइन करने से उनके पति और बीजेपी सांसद सौमित्र खान नाराज हैं. उन्होंने सुजाता को तलाक का नोटिस भेजने की तैयारी की है. इसके साथ ही सुजाता के घर की सुरक्षा में लगे जवानों को भी हटा दिया गया है. बताया जा रहा है कि सौमित्र खान और सुजाता के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी. पर्दे के पीछे चल रही लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है.

पत्नी के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि यह सच है कि परिवार में मतभेद थे. हम परिवार हैं,
लड़ाई हो सकती है, लेकिन इसे राजनीतिक रूप देना सही नहीं है. मुझे दुख है कि मेरे बीजेपी में शामिल होने के कारण उसने अपनी नौकरी खो दी. मुझे पीड़ा है कि सुजाता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए टीएमसी से जुड़ गई.

भावुक हुए बीजेपी सांसद सौमित्र खान

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि आपने (सुजाता) अच्छा फैसला लिया होगा, लेकिन पार्टी महत्वपूर्ण है और मोदी हमारी जीत के लिए जिम्मेदार हैं. युवा मोर्चा को हमारी जरूरत है. बीजेपी कोई परिवारिक पार्टी नहीं है. आप भाजपा सांसद की पत्नी के रूप में सम्मानित थीं. आपने मुझे वोट दिलवाए हैं और मेरी जीत का हिस्सा हैं. टीएमसी परिवारों को तोड़ सकती है, लेकिन मैं अब उसे (सुजाता) अपने नाम और उपनाम से मुक्त करता हूं.

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि मैं बीजेपी का सिपाही हूं और बिना पद पर रहते हुए भी लड़ता रहूंगा. मैं अभिषेक बनर्जी को बताना चाहता हूं कि वह मेरी एकमात्र कमजोरी थी और अब मैं अपनी पार्टी के लिए सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार हूं. मेरे पास अपने माता-पिता के अलावा और कुछ नहीं है. मैं ममता बनर्जी से अनुरोध करता हूं कि वह ममता को न मारे.

बीजेपी की जीत में निभाई थी अहम भूमिका

सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता ने बीजेपी की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्होंने बांकुरा में प्रचार किया था. दिलचस्प बात यह है कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सुजाता के बांकुरा इलाके में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

Previous Post

जिलाधिकारी ने किया अलाव व रैन बसेरा का आकस्मिक निरिक्षण

Next Post

26 जनवरी से होगा अयोध्या में मस्जिद निर्माण, गांव के लोगों में उत्साह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
26 जनवरी से होगा अयोध्या में मस्जिद निर्माण, गांव के लोगों में उत्साह

26 जनवरी से होगा अयोध्या में मस्जिद निर्माण, गांव के लोगों में उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

October 10, 2026
वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धि: डॉ. कृष्ण कुमार यादव

वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धि: डॉ. कृष्ण कुमार यादव

October 10, 2026
विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से पीयू का मान बढ़ाएँ : कुलपति

विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से पीयू का मान बढ़ाएँ : कुलपति

October 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

October 10, 2026
वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धि: डॉ. कृष्ण कुमार यादव

वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर भारत की गौरवपूर्ण उपलब्धि: डॉ. कृष्ण कुमार यादव

October 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

October 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.