• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

सबसे लंबा रेस्क्यू: 90 फीट की गहराई में दबा था मजदूर का शव, 84 दिन बाद ऐसे निकाला गया

27 सितंबर को पुलिसकर्मी ईश्वरसिंह के कुएं को पक्का करने के लिए जोगापुरा गांव के रहने वाले श्रमिक मूपाराम मीणा व गोमाराम कुएं में उतरे थे. श्रमिक मूपाराम करीब 90 फीट गहराई में मिट्टी ढहने से दब गया. ये रेस्क्यू 84 दिन चला, जो प्रदेश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन था.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 20, 2020
in Life Style
0
सबसे लंबा रेस्क्यू: 90 फीट की गहराई में दबा था मजदूर का शव, 84 दिन बाद ऐसे निकाला गया
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राजस्थान के पाली जिले कानपुरा गांव में कुआं ढहने से दफन हुए श्रमिक मूपाराम मीणा का शव 84 दिन के लंबे रेस्क्यू के बाद शनिवार को बाहर निकाल लिया गया. प्रशासन के अनुसार, करीब 92 फीट गहराई के साथ मिट्टी में दबे शव को निकालना चुनौती भरा था. ये रेस्क्यू 84 दिन चला, जो प्रदेश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन था.

शनिवार दोपहर 1.30 बजे रेस्क्यू पूरा हुआ. शव का मौके पर ही पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया. दरअसल, 27 सितंबर को पुलिसकर्मी ईश्वरसिंह के कुएं को पक्का करने के लिए जोगापुरा गांव के रहने वाले श्रमिक मूपाराम मीणा व गोमाराम कुएं में उतरे थे. श्रमिक मूपाराम करीब 90 फीट गहराई में मिट्टी ढहने से दब गया.

वहीं, पाली जिले के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद के दौरे से एक दिन पहले यह शव निकाला गया. वे रविवार को पाली दौरे पर हैं. इससे पहले 3 अक्टूबर को पाली प्रवास पर थे. इस दौरान उन्होंने प्रशासन को फटकार लगाते हुए शव को निकालने के निर्देश दिए थे. वे 77 दिन बाद रविवार को वापस पाली लौट रहे हैं.

प्रशासन ने पहले इस कुएं को ही मूपाराम की कब्र मानते हुए परिजनों को लौटा दिया था. उपखंड प्रशासन ने साफ तौर पर शव निकालने से मना कर दिया था. बाद में, प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद और तत्कालीन संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा की फटकार के बाद स्थानीय प्रशासन जागा. इसके बाद शव को निकालने की रणनीति नए सिरे से तैयार कर एक्सपर्ट टीम का गठन किया. टीम में शामिल अधिकारी और श्रमिक 84 दिन तक लगे रहे. आखिरकार वे शव को बाहर निकालकर ही रुके.

शव को बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने 5 दिन तक रेस्क्यू चलाया. बाद में कुआं ढहने के डर से प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए. मुद्दा उठा तो रेस्क्यू शुरू कर प्रशासन ने इसे चैलेंज के तौर पर लिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. सिरोही के पंचदेवल में भी 13 अक्टूबर को कानपुरा जैसा हादसा हुआ था. वहां श्रमिक 120 फीट गहरे कुएं में दब गया था. 45 घंटे में शव को निकाल लिया गया लेकिन कानपुरा में पहले कुएं को जानलेवा बताकर रेस्क्यू को रोका गया, बाद में बजट नहीं होने की बात कही गई. साथ ही संसाधनों का भी अभाव बताया गया.

रेस्क्यू टीम का कहना है कि प्रशासन ने हमें 13 अक्टूबर को रेस्क्यू का काम सौंपा.  हमारे साथ एईएन गोखलेश बसवाल भी थे. हम बेबी वैल तकनीक का अपना रहे थे, मगर यह जोखिम भरा था. आखिर में सीकिंग वेल तकनीक अपनाई गई. पहले खुदे हुए 9 फीट कुएं को मिट्टी-रोड़ी से भरा. बाद में 4 मीटर गोलाई में नए कुएं की खुदाई शुरू की गई. इसके बाद परत-दर-परत खुदाई कर 55 फीट तक सीमेंट आरसीसी से कुएं का निर्माण किया गया.

करीब 55 फीट आरसीसी फर्मे को कुएं में 83 फीट तक उतारा गया. नीचे पानी का फ्लो ज्यादा होने और शव की दुर्गंध के कारण प्रतिदिन 1-1 फीट खुदाई करते हुए करीब 7 फीट की खुदाई कर शव तक पहुंचा गया. हार्ड रॉक होने एवं कुएं की चौड़ाई बढ़ाने से मिट्टी का मलबा चार गुना तक ज्यादा निकाला गया.

कुएं की स्थिति खतरनाक थी. शुरुआती दिनों में रेस्क्यू रोकना पड़ा. पहले जब हम काम कर रहे थे, तो उस समय कुआं 75 फीट तक था. वर्तमान में 90 फीट पर शव मिला है. यानी 15 फीट नीचे शव दफन था. वैल फाउंडेशन से कुएं को मिट्टी से भरा. नया कुआं बनाने की शुरुआत की. पहले 3-3 फीट तक कुएं का निर्माण करते गए. पानी निकलने लगा तो निर्माण की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. इसके बाद 1-1 फीट का फाउंडेशन बनाना पड़ा. एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई.

एसडीएम देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पूरे मिशन को अंजाम दिया. जब रेस्क्यू के दौरान हम 89 फीट पर पहुंचे तब शव की बदबू काफी तेज होने के साथ मिट्टी भी ढहने लगी थी. पानी का प्रवाह तेज हो गया. ऐसी स्थिति में मिशन एक बार के लिए प्रभावित होने लगा था. मगर टीम के सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी और मजदूर के शव को बाहर निकाल लिया गया.

Previous Post

हिन्दू युवक ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Next Post

बिना मास्क महिला संग सेल्फी लेना इस देश के राष्ट्रपति को पडा भारी लगा ढाई लाख का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

झूठे दुष्कर्म मुकदमे से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.