• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश के एक सीट देने के ऑफर को बताया क्रूर मजाक

अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी शिवपाल यादव के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी. उन्‍होंने सरकार बनने पर काबीना मंत्री बनाने का ऑफर दिया था.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 20, 2020
in Uttar Pradesh
0
चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश के एक सीट देने के ऑफर को बताया क्रूर मजाक
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक सीट देने के ऑफर को चाचा शिवपाल यादव ने क्रूर मजाक बताते हुए खारिज कर दिया. दरअसल, शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से गंठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी शिवपाल यादव के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी और सरकार बनने पर काबीना मंत्री बनाने का ऑफर दिया था. अखिलेश के इस ऑफर के कई दिनों बाद चुप्पी तोड़ते हुए शिवपाल ने कहा कि यह ऑफर देकर उनके साथ क्रूर मजाक किया गया है

शिवपाल यादव. ने कहा कि अब वे आगे बढ़ चुके हैं और उनकी पार्टी राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने को तैयार है. इटावा में जिला सहकारी बैंक की 71वीं सालाना बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश की ओर से दिये गये ऑफर पर नाराजगी जतााई. शिवपाल ने यह भी कहा कि छोटे-छोटे दलों और एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन कर विरोधियों को उनकी हैसियत बताएगी. उन्‍होंने गैर भाजपाई दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है. एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गये सवाल के जबाब में शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी का गठबंधन गैर भाजपाई होगा. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी. इसके साथ ही एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन की कोशिश की जाएगी. हालांकि, शिवपाल ने उस बड़ी पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया.

सभी सेक्युलर दलों को करेंगे एकजुट 
समाजवादी पार्टी में जाने या एसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बहुत इंतजार किया जा चुका है. अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अपने कदम वापस नहीं लेगी. चाबी चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ा जाएगा. यादव ने कहा कि अब हम छोटे-छोटे दलों से गठबंधन बना रहे हैं. एक राष्ट्रीय दल से भी वार्ता चल रही है. डा. लोहिया की तरह गैर भाजपावाद की राह पर चलकर सभी सेक्युलर दलों को एकत्रित करना चाहते हैं. प्रसपा की प्रदेश में इतनी ताकत है कि 2022 विधानसभा चुनाव में प्रसपा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी.

Previous Post

गोल्डन गर्ल अभिनेत्री ‘सोनालिका प्रसाद साल के शुरुआत से लेकर अंत तक चर्चाओ के केन्द्र मे बनी रही

Next Post

हिन्दू युवक ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
हिन्दू युवक ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

हिन्दू युवक ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

अन्न दान महादान अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी

October 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

वाराणसी में सांसद रोजगार मेला का आयोजन, नौकरी पाने अवसर

1
श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

भगवान चित्रगुप्त की आराधना प्रत्येक कायस्थ के जीवन का बने अभिन्न अंग : राकेश श्रीवास्तव

October 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

श्रीराम कथा प्रचार-प्रसार के लिए जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को किया रवाना

October 11, 2026
 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

 प्रो. एस.के. सिंह लगातार तीसरी बार चंद्रशेखर विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य मनोनीत

October 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.