जौनपुर ठंडी हवा-कोहरा ने यूपी में गलन बढ़ा दी है। पूर्वी-पश्चिमी प्रदेश के कई जनपद शीत लहर की चपेट में हैं। वहीं, सुबह देर तक पड़ रहे कोहरे से जनजीवन बेहाल है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। रविवार को न्यूनतम पारा में और गिरावट की संभावना है।
जौनपुर मे रविवार की सुबह सीटी स्टेशन रोडवेज बस स्टैण्ड ओलंदगंज सदभावना पुल के पास विजिविल्टी 5 मीटर तक रही पांच मिटर के बाद कुछ भी नही दिख रहा था
पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में कंपकपी बढ़ा दी है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने समूचे राज्य को ठंड की चपेट में ला दिया है। कई जनपदों के अधिकतम व न्यूनतम पारा में भारी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम पारा 12 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस करीब रहने का मौसम विभाग का अनुमान है। जौनपुर में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
शाम को छाया कोहरा सुबह देर तक कायम रहा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 8डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.3 डिग्री पर आ गया। ऐसे में मौसम विभाग के के मुताबिक, राज्य के कई जनपदों में पारा लुढ़क गया है। यहां शीतलहर की स्थिति हो गई है। अभी पारा में उठापटक जारी रहेगी। बारिश के कोई आसार नहीं हैं। कोहरा व ठंडी हवा सर्दी बढ़ाएगी। ऐसे में सांस, हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।