सिकरारा । जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर गुदरीगंज के समीप शनिवार रात अज्ञात बोलेरो के धक्के से बाइक सवार शिक्षक समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिलाअस्पताल जाते समय शिक्षक की मौत हो गई जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।शव रात में मर्चरी में रखा गया दूसरे दिन परिजन थाने पहुँचकर तहरीर दिए पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दी।
बक्शा थाना क्षेत्र के सरायलोका गांव निवासी प्रवीण कुमार यादव इंटर कालेज लेधुका में शिक्षक है शनिवार रात साढ़े नौ बजे वे अपने चचेरे भाई अरविंद यादव उर्फ तूफानी के साथ बाइक से नई गंज से एक निमंत्रण से घर लौट रहे थे तभी गुदरीगंज के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए।बोलेरो चालक धक्का मारते हुए निकल गया।गम्भीर रूप से घायल प्रवीण व अरविंद को स्थानीय लोगो ने प्राइवेट अस्पताल ले गए जहाँ प्रवीण ने दम तोड़ दिया जबकि अरविंद का इलाज चल रहा है। दूसरे दिन जिपं सदस्य जेपी यादव परिजनों के साथ थाने पर पहुँचकर अज्ञात बोलेरो के विरुद्ध तहरीर दिए पुलिस तहरीर लेकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव के पंचनामा कराने व पोस्टमार्टम की कार्रवाई में लग गई।












