सरायख्खाजा जौनपुर।उप्र की योगी सरकार के आदेश पर परिषदीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुरातन छात्रों को बुधवार को प्रशस्ति पत्र देकर व मालार्पण कर विद्यालय के प्रांगण में सम्मानित किया गया। करंजाकला एवं शाहगंज सोंधी विकास खंड के छात्रों का हार्दिक स्वागत कर प्रमाणपत्र दिया गया।
करंजाकला के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के सवा सौ तथा शाहगंज सोंधी के करीब 170 विध्ययालयो में पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर पुराने समय के छात्र छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के आदेश का स्वागत किया।इस अवसर पर एनपीआरसी उमेश पाठक रुद्र प्रताप सिंह संतोष कुमार सिंह उर्मिला देवी मो मुस्तफा शिक्षक संघ के शाहगंज सोंधी अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह शिक्षक नेता लालसाहब यादव डा अरविंद प्रकाश सिंह सुबास चंद्र यादव मधुबाला सिंह गीता देवी आदि लोगों ने भाग लिया।












