नौपेड़वा(जौनपुर): गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। मानव ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उक्त बातें समाजसेवी एवं प्रधान किरन तिवारी ने बक्शा विकास खण्ड के लेदुका कटहरी गांव में स्व. कृष्णचंद बब्बन दूबे की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बुधवार को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा देख पूज्य पिता बब्बन दूबे ऐसे सराहनीय कार्य देख अवश्य पुत्रों को आशीर्वाद देंगे। विशिष्ट अतिथि प्रमोद उपाध्याय ने कंबल वितरण के पश्चात कहा कि पिता का सुयोग्य पुत्र होना गौरव की बात है। आज आधुनिक युग मे बदल रहे समाज की परिकल्पना जरूरी है।
इस दौरान कुल 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। देररात्री तक पहुँचे लोगो ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान बबऊ तिवारी, प्रबंधक विनोद तिवारी, इन्द्रेश यादव, मदन तिवारी, शिवकुमार दूबे, संजय दूबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अभय उर्फ डब्लू दूबे ने आये हुए लोगो के प्रति आभार जताया।












