खेतासराय(जौनपुर)20नवम्बरएक तरफ जहां सरकार किसानों को अनेक सुविधा देकर उन्हें खेती पर आत्म निर्भर की कवायद में जुटी हुई है वहीं उनके ही कर्मचारी बट्टा लगाने से बजेज नहीं आ रहे।किसानों को धान बेचने के लिए नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं इन्हें गेहूं समेत अगली फसल बोने के लिए पैसे चाहिए और सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। सरकारी खरीद की जटिल प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी अधिकारी धान नहीं ले रहे है जिससे नाराज़ किसानों ने धान क्रय केंद्र पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धान क्रय न होने के पीछे का कारण अधिकारियों की लापरवाही बताई है।
सोंगर गांव में धान खरीद के लिए धान क्रय केंद्र खुला हुआ है। जहाँ पर किसानों की धान की खरीद की जाती है लेकिन वहाँ बैठे जिम्मेदार किसानों का धान नहीं ले रहे है शुक्रवार को धान बिक्री के लिए भारी संख्या में पहुँचे किसान तो बैठे रहे लेकिन जिम्मेदार धान नहीं लिए जिससे नाराज़ किसानों ने धान क्रय केंद्र पर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मो0 अनवर, अकबर, मो0 अरशद, सरफुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सरकार द्वारा निर्देश जारी है कि धान खरीद के लिए किसानों की किसी भी तरह की कोई समस्या न हो जिम्मेदार किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें लेकिन यहाँ ये सब तो दूर की बात धान क्रय नहीं किया जा रहा है इससे क्षुब्ध किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है। इस सम्बन्ध में धान क्रय केंद्र प्रभारी से पूछे जाने पर अनुत्तरित रहे।












