मडियाहूँ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताला मझवारा थाना जलालपुर निवासी सूरज यादव उम्र27 वर्ष पुत्र धनई यादव लगभग 12.30 बजे अपनी स्कूटी बाईक से मडियाहूँ की तरफ आ रहे थे ।की दुहावर ताल थाना नेवढिया के पास मडियाहूँ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट मे आजाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी ।ट्रक मौके से फरार हो गयीं ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने मडियाहूँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लायी डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सुचना पर स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे परिजन रोते विलखते रहे।
स्वास्थ्य केन्द्र अधिक्षक डा.एम.एस यादव ने बताया की मडियाहूँ कोतवाली ने लाश का पंचनामा करने से इनकारकिया। कहा की यह घटना नेवढिया थाना क्षेत्र का है नेवढिया थाने को सुचना दी गयीं है लगभग 2 घंटे बीत जाने पर भी नहीं पहुंची नेवढिया पुलिस।












