जौनपुर, अंगुली गॉव में बीते 17 अक्टूबर को वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद तीन अभियुक्तों को क्षेत्र के अलग-2 स्थानों से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया तथा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, खोखा व आलाकत्ल चाकू किया बरामद किया है।
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर 20 को अंगुली गॉव मे नावल्द पचहत्तर वर्षीय वृद्ध बरखू यादव की गॉव में हत्या कर दी गयी थी। मृतक के दामाद की तहरीर पर उसके सगे भतीजे राम सिंह यादव , उसके पिता कुंजू व गॉव के दो अन्य लोगों के विरुद्ध थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक संतराम यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने रमाशंकर उर्फ कुंजू, राम सिंह यादव निवासी ग्राम अंगुली थाना खुटहन तथा गोलू उर्फ करिया निवासी मल्हनी, थाना सरायख्वाजा जौनपुर को क्षेत्र के अलग-2 स्थानों से गिरफ्तार कर लिया तथा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, खोखा व आलाकत्ल दो चाकू बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य अभियुक्त राम सिंह यादव के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 16 आपराधिक मुकदमे में से एक दर्जन मुकदमे सिर्फ खुटहन थाने में ही दर्ज है। वह एक शातिर अपराधी है।












