जंगीपुरकला रूपेश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
घेराबंदी में पकड़े गए भाग रहे दो बदमाश
मोबाइल छीनने के लिए मारी थी गोली
दोनों के पास से पिस्टल देसी तमंचा कारतूस मोटरसाइकिल मोबाइल बरामद
सरायख्वाजा पुलिस एसओजी टीम को सयुंक्त रूप से मिली सफलता
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला में हुए रूपेश हत्याकांड में पुलिस ने भाग रहे दो लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया ।उनके पास से एक पिस्टल, तमंचा, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया। दोनों आरोपी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। सरायख्वाजा व एसओजी की.संयुक्त टीम को इस मामले के खुलासे मे सफलता मिली ।
जंगीपुरकला गांव में 18 अक्टूबर शाम 6:45 बजे सड़क पर टहल रहे रूपेश कश्यप को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर मोबाइल छीन ले गए थे । गोली लगने से रुपेश की मौत हो गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सरायख्वाजा पुलिस को अपराधियों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिया। और इस कार्य में एसओजी टीम को भी शामिल किया। जिसमें थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्या, एसओजी प्रभारी योगेंद्र यादव ,चौकी प्रभारी पूर्वांचल राजेश कुमार सिंह व रोहित मिश्रा ने दिन रात घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। और उनकी सोच थी कि कोई बेगुनाह न फंसे । जिसके बाद मेहनत भी रंग लाई । एसओजी व सरायख्वाजा पुलिस को सूचना मिली कि घटना में वाछिंत अभियुक्त भागने के फिराक में है। पतहना मोड़ पर गाढा बन्दी कर सर्च अभियान चला रहे थे। करीब 11:30 बजे हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखे। जिन्हें घेराबंदी करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों बदमाश जमीन पकड़ी के निवासी दयानंद के पुत्र सोनू यादव व कन्हैया लाल के पुत्र सुजीत यादव निकले। सोनू के पास से एक पिस्टल तीन कारतूस व सुजीत के पास से 315 बोर का तमंचा पैशन मोटरसाइकिल, लूटी गई मोबाइल बरामद हुई। दोनों ने स्वीकार किया कि मोबाइल छीनने के चक्कर में छीना झपटी होने लगी और रुपेश ने मोबाइल देने का विरोध किया था। जिसके बाद सोनू ने उस पर गोली मारी थी और फिर गडैला नहर से होते भाग निकले थे। इसके अलावा भी दोनो लुटेरे की अन्य कई घटनाओं में संलिप्तता पाई गई है।जिसमे पुलिस छानबीन में जुटी है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस एसओजी की ओर से हेड कॉन्स्टेबल रामकृत यादव, परशुराम ,ओमप्रकाश जायसवाल, दिनेश मौर्या, रविंद्र गुप्ता, अरुण चौहान ,जयदेव, शैलेश यादव ,सुशील सिंह ,जयशील तिवारी, राजन सिंह, अमित सिंह ,जयप्रकाश सिंह शामिल रहे।












