मुंगराबादशाहपुर।हौसला बुलन्द चोरो ने परिजनो को कमरे मे बन्द करके दस लाख से अधिक का आभूषण व नगदी पार कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।इतनी बड़ी चोरी से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
थाना क्षेत्र के मुहल्ला नईबाजार निवासी रवीन्द्र कुमार मिश्रा बक्से और आलमीरा के बड़े कारोबारी है नीचे कारखाना है तो उपर परिवार समेत रहते है।रात मे परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे मे सोने चले गए।रात मे चोर पीछे की तरफ से घर मे घुसे या फिर शाम होते ही चोर पहले से घर मे घुस गए थे ये पता नही चल सका।चोरो ने सभी के कमरों को आगे से बन्द कर दिया फिर पूरे इत्मिनान से दूसरे कमरो मे रखे जेवरात नगदी समेट कर फरार हो गए।
रात मे 3 बजे बाथरूम के लिए कोई उठा तो दरवाजा नही खुला तो दूसरे को फोन से जानकारी दी तो उनका भी दरवाजा बाहर से बन्द था।अलग कमरे मे सो रहे रवीन्द्र मिश्रा उठे तो उन्होने बाहर से बन्द दरवाजों को खोला दूसरे कमरे मे गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई ।आलमारी और बाक्स मे रखे करीब 10 लाख के जेवरात व नगदी चोर लेकर चंपत हो चुके थे।
रात मे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नही मिला।सुबह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।












