शाहगंज /जौनपुर
रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी कर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर निवासी बम बहादुर पुत्र सरजू को उनके दुकान मुस्कान मोबाइल सेंटर पर रविवार को आर पी एफ थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व छापेमारी किया गया। जिसमें मौके पर बम बहादुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 21 रेलवे अवैध टिकट एक लैपटॉप दो मोबाइल व कुछ संदिग्ध कागजात बरामद किया गया। आरोपित युवक को रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान भेज दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रभु नारायण सिंह कांस्टेबल ओमकार मौर्या सुरेन्द्र यादव संजय यादव आदि मौजूद रहे ।












