इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) में गुरुवार शाम सेना के दो काफिलों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में कम से कम 21 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. पहला हमला नॉर्थ बलूचिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुआ. सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले के रज्माक इलाके के पास एक तेल एवं गैस कंपनी के वाहनों के काफिले को निशाना बनाया. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, मारे गए सैनिकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि ज्यादातर सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैंने हमलों को लेकर आर्मी चीफ जनरल बाजवा से रिपोर्ट मांगी है.
इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जनसंपर्क (ICPR) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के दौरान गोलीबारी में आतंकवादियों को भी क्षति पहुंची है. इस हमले में फ्रंटियर कोर (एफसी) के सात सैनिक और सात निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. ग्वादर में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आतंकवादियों ने बलूचिस्तान-हब-कराची तटीय राजमार्ग पर ओरमारा के निकट पहाड़ों से काफिले पर हमला किया. घटना के दौरान दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हुई. यह काफिल ग्वादर से कराची लौट रहा था.’
उन्होंने बताया कि इस हमले को साजिश रचकर अंजाम दिया गया है और आतंकवादियों को पहले से ही काफिले के कराची जाने की जानकारी थी. आतंकवादी काफिले की प्रतीक्षा कर रहे थे. एफसी के अन्य कर्मी काफिले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सफल रहे.












