जेसीआई जौनपुर ने अपने साथियों की याद में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने संस्थाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ की अध्यक्षता में आईएमए ब्लड बैंक लाइन बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जेसीआई जौनपुर ने उपरोक्त रक्तदान शिविर को अपने स्वर्गीय साथियों स्वर्गीय रवि मिगलानी जी एवं स्वर्गीय संजीव जायसवाल जी को समर्पित किया।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ जी ने रक्तदान की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए जरुतमंदो को जब रक्त की आवयश्कता पड़ती है तो इस वक़्त इकट्ठा किये गए रक्त को उपयोग में लाकर जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है ।अध्य्क्ष धर्मेंद्र सेठ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो स्वस्थ्य है वो तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करके किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है।
इस मौके पर गौरव सेठ,प्रदीप जायसवाल, उत्कर्ष सेठी,अफ्फान खान,गौतम सेठ एवं तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान करके अन्य लोगो को भी प्रेरित किया कि वो भी जरूर रक्तदान करे। इस रक्तदान शिविर की प्रशंसा राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर राखी जैन जी ने












