शुभम ने धनञ्जय सिंह को भेंट की काशी विश्वनाथ की प्रतिमा
शुभम वही छात्र है, जिसको पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह ने 7 वर्ष पूर्व में गोद लेकर पढ़ाई में किया था सहयोग
शुभम ट्रिपल आईआईटी से बीटेक करके मल्टीनेशनल कंपनी में कर रहा है जॉब
खुटहन(जौनपुर)10 अक्टूबर, रमनीपुर गॉव में शनिवार को पूर्व सांसद धनन्जय सिंह को उसी गॉव निवासी बीटेक के छात्र शुभम उपाध्याय ने काशी विश्वनाथ बाबा की प्रतिमा भेंट करके सम्मानित किया। बता दें कि शुभम वही छात्र है, जिसको सात वर्ष पूर्व में तब के निर्वतमान सांसद धनञ्जय सिंह ने गोद लेकर पढ़ाई में सहयोग किया था।
पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह, शुभम के घर रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पहुँचे थे। उन्होंने स्वजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है। बस जरूरत होती है उसे मौका देकर निखारने की। सच्ची लगन व कड़े परिश्रम से मंजिल को आसानी से पाया जा सकता है।
इस बात को शब्दशः चरितार्थ किया है शुभम उपाध्याय ने। शुभम ने न सिर्फ मिले मौके का फायदा उठाया बल्कि ट्रिपल आईआईटी से बीटेक करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह वर्तमान समय मे एक मल्टीनेशनल कम्पनी में अच्छे पद पर जॉब कर रहा है।
सर्वप्रथम पूर्व सांसद धनंजय सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिङ्ग का विशेष पालन किया गया।
उल्लेखनीय है कि सात वर्ष पूर्व में सीएचएस वाराणसी के 10वी के प्रतिभाशाली छात्र शुभम उपाध्याय के परिवार की माली हालत ठीक नही थी। इसके बावजूद वह हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक ले आया था। रमनीपुर गॉव में हुए स्वागत समारोह में पूर्व सांसद ने शुभम की प्रतिभा से अभिभूत होकर उसे गोद ले लिया था। उसकी पढ़ाई का खर्चा सांसद ने अपने जिम्मे ले लिया।
शुभम ने मिले मौके का फायदा उठाया। जिससे उसका चयन ट्रिपल आईआईटी प्रयागराज में हो गया। वहां से बीटेक करने के उपरांत वह एक मल्टीनेशनलनेशनल कम्पनी में जॉब कर रहा है। संचालन शिवम उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर निषाद पार्टी के भारत निषाद, प्रधान आनंद तिवारी, मोधे तिवारी, कलेक्टर उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, राम प्यारे उपाध्याय, नरसिंग पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।












