जौनपुर।कोरोना के कारण हमारी जीवन शैली पूरी तरह बदल गयी गई है,इससे सुरक्षा ही बचाव है।उक्त बातें शनिवार को राजकीय आई टी आई के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने परिसर में कौशल विकास मिशन के जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये कहीं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को हुनरमंद बनाना है।उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम के लिए लखनऊ से आई नुक्कड़ नाटक टीम के कार्यक्रम की सराहना किया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण अभी तक प्रशिक्षण संचालन रुका हुआ था,आज के जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा लोगों को कौशल विकास के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा कौशल विकास संस्थान की एलईडी वैन का हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
जिसके पश्चात नुक्कड़ नाटक की टीम व एलईडी वैन ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम करके जागरूकता अभियान चलाया।इस अवसर पर चंद्रमणि चौहान,लोकनाथ,भीमसेन चौहान,संजीव सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












